almoraFEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडनैनीतालराज्य

कुमाऊं विवि पीएचडी प्रवेश परीक्षा मामला एनएसयूआई ने की प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

कुमाऊं विवि पीएचडी प्रवेश परीक्षा मामला एनएसयूआई ने की प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी
——————————-

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीमः-

अल्मोड़ा, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का मामला ​शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एनएसयूआई ने मामले में कुलपति को ज्ञापन भेजा फर्जीवाड़े में लिप्त प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट के नेतृत्व में आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने परिसर निर्देश प्रो. नीरज तिवारी के माध्यम से कुलपति प्रो. एनके जोशी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा कि कुमाऊं विवि की गणित की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में अनियमिताएं हुई है। इसमें लिप्त प्रशासनिक लोगों के खिलाफ भी जल्द से कार्रवाई हो और दोषियों को शीघ्र पदों से हटाया जाए। उन्होंने एग्जाम कन्वीनर भी कार्रवाई करते हुए जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए ताकि सच सामने आ सके।इसके अलावा सुधार परीक्षा दे रहे छात्रों का परीक्षाफल शीघ्र घोषित करने की मांग की है ताकि समय रहते छात्र अन्य कक्षाओं में प्रवेश ले सके।

Share This News