गंगोलीहाट के अतिथि शिक्षकों द्वारा पंकज उप्रेती(ब्लॉक अध्यक्ष) के नेतृत्व में अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार,

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक गंगोलीहाट के अतिथि शिक्षकों द्वारा पंकज उप्रेती(ब्लॉक अध्यक्ष) के नेतृत्व में अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर अपनी मांगों का एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को संबोधित खंड शिक्षा अधिकारी गंगोलीहाट के माध्यम से भेजा है । ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 3 घोषणाएं की थी। जिस में से 25 हजार का शासनादेश हो गया है। जिसका समस्त अतिथि शिक्षक स्वागत करते हैं ।परन्तु मुख्यमंत्री द्वारा उक्त के अतिरिक्त दो मांगो पद एवं गृह जनपद का शासनादेश 2 महीने बीत जाने के उपरांत अभी तक नही हुआ है ।जिस से समस्त अतिथि शिक्षक अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। यदि जल्दी ही शासनादेश नही हुआ तो समस्त अतिथि शिक्षक सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से हर्षा जोशी ,प्रतिभा जोशी, पूजा पाठक ,सोनी जोशी, कुंदन सिंह बोरा,प्रकाश चन्द्र,नवीन चन्द्र,जसवंत सिंह,अनिल कुमार कोठारी(सभी अतिथि शिक्षक) आदि उपस्थित थे।

