गंगोलीहाट के कमद गांंव मे सिलेण्डर फटने से तीन मकान स्वाहा,कई जानवर जलकर मरे। ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीमः–
गंगोलीहाट में केसर सिंह परगाई पुत्र दीवान सिंह , पूरन सिंह पुत्र दौलत सिंह परगाई , बसंती देवी पत्नी स्वर्गीय कुवर सिंह परगाई के घर में प्रातः 7:00 बजे बसंती देवी के घर में सिलेंडर में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया तथा छत पर बल्ली तख्ते में आग पकड़ ली आग इतनी विकराल हो गई कि बगल के दो मकान भी आग की चपेट में आ गए तथा बसंती देवी के दो बकरियां जल गई तथा दो बकरी एक भैंस झुलस गई ,पूरा घर स्वाहा हो गया।

जिसमें केसर सिंह परगाई का 25 तोला सोने के जेवरात ₹130000 नगद पूरन सिंह का 25 तोला सोना 16 हजार नकद तथा बसंती देवी का 8 तोला सोना 15 हजार नकद और घर का सारा सामान स्वाह हो गया ।

