गंगोलीहाट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सीएचसी में बांटे फल, नवजात शिशुओं के लिए भेंट किए 5 इलेक्ट्रिक कंबल और 5 हीटर।

गंगोलीहाट संवाददाता।
गंगोलीहाट। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गंगोलीहाट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के दर्पण कुमार व वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और मुख्यमंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए नवजात शिशुओं को शीत लहर और कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए अपनी ओर से अस्पताल प्रबंधन को 5 इलेक्ट्रिक कंबल और 5 हिटर भेंट किए गए। इस पहल से ठंड के मौसम में नवजात बच्चों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बिमल रावल , भाजपा के वरिष्ठ नेता दर्पण कुमार, मंडल अध्यक्ष भगवान डोबाल , दिनेश धानिक, कृष्णा बोहरा , जिला मंत्री रमेश बोरा , जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भूपाल आर्य , सभासद सुमन आर्या , रेनु चौधरी , मंजू देवी, नीरज पंत , दीपक मेहरा और मंडल महामंत्री पंकज कोठारी सहित कई वरिष्ठ जन विशेष रूप से मौजूद रहे।
सभी उपस्थित वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ईश्वर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की।

