FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गंगोलीहाट में 10 वर्षीय बच्चे को गुलदार उठा ले गया,मौत

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

गंगोलीहाट के पाली सिमलकोडा लतराडी में एक 10 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने अपना शिकार बना डाला । बच्चे का शव  घटनास्थल से 300 मीटर दूरी पर पाया गया। आज शाम को गोकुल राम उम्र  (10) बर्ष  पुत्र अर्जुन राम अपनी बहन के साथ पास की ही दुकान से सामान लेने गया था । दोनों भाई-बहन सामान लेकर वापस  घर पहुचे ही  थे कि घात लगाये बैठे गुलदार ने झपट्टा मार कर गोकुल को उठा ले गया। बच्चे के शोर मचाने पर ग्रामीण गुलदार के पीछे भागे‌। कुछ दूरी पर ही ग्रामीणों को क्षत विक्षत स्थिति में गोकुल का शव मिला। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना ग्रामीणो ने प्रशासन व वन विभाग को दी  सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम  घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मृतक परिवार का एकलौता बेटा था। एक छेटी बहिन भी है। गोकुल की  मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
——

Share This News