FEATUREDGeneralHealthLatestNewsppदिल्ली

गणतंत्र दिवस पर सूर्य नमस्कार से राष्ट्र वंदना उत्सव: सचिन कुमार

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

योग शिक्षक सचिन कुमार ने बताया गणतंत्र दिवस पर सूर्य नमस्कार से राष्ट्र वंदना का कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम नोएडा में आयोजित कराया गया। ऑनलाइन व ऑफलाइन के माध्यम से गणतंत्र दिवस पर देश विदेश में लाखों सूर्य नमस्कार एक साथ भारत माता को अर्पण किए गए।

स्वामी रामदेव जी महाराज के द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सूर्य नमस्कार से राष्ट्र वंदना कार्यक्रम की शुरुआत वेद घोष से कराई गई और देश विदेश के सभी प्रतिभागियों को आशीर्वचन भी दिया गया। योग नृत्य की बहुत ही अद्भुत प्रस्तुति कराई गई। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए 75 करोड सूर्य नमस्कार के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में डॉ जयदीप आर्य जी द्वारा बताया गया। स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज के द्वारा सभी को आशीर्वचन दिया गया। सूर्य नमस्कार से पहले सभी को सूक्ष्म व्यायाम कराए गए तत्पश्चात एक साथ सूर्य नमस्कार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से कराए गए। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में 3 जनवरी से 20 फरवरी तक आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।

पतंजलि योगपीठ, क्रीड़ा भारती, हार्टफुलनेस, गीता परिवार, नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का मिनिस्ट्री ऑफ आयुष, खेलो इंडिया, फिट इंडिया, उत्तर प्रदेश सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों के सहयोग से सफल आयोजन कराया जा रहा हैं, इसी श्रंखला में 50 करोड़ सूर्य नमस्कार पूर्ण हो चुके है और जल्द ही 75 करोड सूर्य नमस्कार का लक्ष्य पूरा होने की संभावना है।

 

Share This News