गणाई गंगोली। विधायक मीना गंगोला ने दूरस्थ क्षेत्र बुशैल क्षेत्र में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर वहां की समस्याओं को सुना।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गणाई गंगोली। विधायक मीना गंगोला ने दूरस्थ क्षेत्र बुशैल क्षेत्र में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर वहां की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण के लिए उचित दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए,साथ ही विधायक मीना गंगोला ने क्षेत्रवासियों को सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं से क्षेत्रवासियों को अवगत कराया।बुशैल क्षेत्र की वर्षो पुरानी मांग सड़क की थी जिसका कार्य निर्माणाधीन है,जिसका फायदा सारतोला से लेकर पूरे बुशैल क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है,क्षेत्रवासियों ने गंगोलीहाट-पव्वाधार-नैनी जागेश्वर सड़क की वन भूमि से स्वीकृति दिलाने के लिए विधायक जी का आभार प्रकट किया एवं क्षेत्र में बन रही महत्वाकांक्षी पेयजल योजना गवासिकोट पम्पिंग योजना जो कि निर्माणाधीन है उसमें बुशैल गांव भी सम्मिलित है जिसका जल्द ही कार्य पूर्ण होना है,क्षेत्रवासियों ने विधायक मीना गंगोला का इसके लिए आभार प्रकट किया। साथ ही विधायक ने सेराघाट-रामपुर मोटर मार्ग के नियोलियासेरा में 10 करोड़ 38 लाख की लागत से निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया।
इस दौरान बुशैल क्षेत्र के 107 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा,रीति नीति में विस्वास करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष नवीन मेहरा ,दिनेश धानिक ,सुरेश जोशी ,मोहन जोशी ,गोविंद पांडेय ,गोकुल गंगोला ,पूर्व प्रधान नारायण ,दरपान बोहरा ,आनंद प्रताप ,गुसाईं राम पूर्व प्रधान,चन्द्र सिंह भैसोड़ा उपस्थित रहे।

