मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा मंडल ग्रामीण बेरीनाग के साथ मां कोटगाड़ी मंदिर में उनकी लंबी उम्र की कामना कर हवन यज्ञ किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा मंडल ग्रामीण बेरीनाग के साथ मां कोटगाड़ी मंदिर में उनकी लंबी उम्र की कामना कर हवन यज्ञ किया गया। और प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। हवन के दौरान ही माननीय मुख्यमंत्री का फोन जिला उपाध्यक्ष दीपक कार्की के फोन में आया फोन से ही हवन यज्ञ में सम्मिलित हुए ।
हवन यज्ञ प्रकाश पाठक द्वारा किया गया। यज्ञ में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीपक कार्की मंडल अध्यक्ष श्री चंदन कार्की देवराज रौतेला महामंत्री डिगर महरा कुलदीप रावत उपाध्यक्ष महेश कार्की सोशल मीडिया नरेंद्र कार्की मन्नू कार्की बबलू पाठक इन्द्र धानिक आदि कई लोग मौजूद रहे।

