गणाई गंगोली में कांग्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन; संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प।

गणाई गंगोली संवाददाता।
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़): गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील गणाई गंगोली में रविवार को कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय का विधिवत एवं भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने “मजबूत संगठन, मजबूत कार्यकर्ता, मजबूत कांग्रेस” का नारा बुलंद करते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प जताया।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित बनकोटी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गणाई में कांग्रेस संगठन पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ जनता की आवाज बनने के लिए तैयार है। आगामी दिनों में पार्टी की नीतियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चंद्र गुड्डू, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख रवींद्र डसीला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बोरा, देवेंद्र मेहता, विक्की बनकोटी, उमेश बनकोटी, रामू बोरा, राजेंद्र सिंह, गोविंद भारती, मनीष बनकोटी, चंदन सिंह, बबीता बनकोटी, रेशमा गंगोला, बच्ची सिंह, जोगेंद्र सिंह, गोविंद सिंह डोबाल, बलवीर सिंह, संतोष पंत, सुरेश सिंह, भूपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, नीरज सिंह, सुरेंद्र मोहन, ठाकुर सिंह, इंदर सिंह, मनोज शर्मा, कौस्तुभ शर्मा, मोहन सिंह नगरकोटी, भुवन सिंह बोरा, जीवन सिंह बिष्ट, अभय सिंह, अशोक सिंह, देवेंद्र डसीला एवं अविनाश सिंह बोरा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

