गुजरात में आज मोदी मनायेंगे 69 वाँ जन्मदिन
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
अहमदाबाद — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपना 69वाँ जन्मदिन अहमदाबाद में मनायेंगे। पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर अपनी वयोवृद्ध माँ हीराबेन से आशीर्वाद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे। जिसके बाद वे नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध का जायजा लेंगे जिसका उद्घाटन मोदी के द्वारा ही 17 सितंबर 2017 को किया गया था। केवड़िया में बांध स्थल पर पीएम मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी बांध स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनियाँ की सबसे बड़ी प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास चल रहीं विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। उसके बाद वे भगवान दत्तात्रेय के मंदिर में दर्शन भी करेंगे।
गौरतलब है कि मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वडनगर( रैसान) में हुआ था। सोमवार की देर रात मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुँच चुके हैं। उनके जन्मदिन मनाने के लिये के लिये खास तैयारियाँ की गई है जिसके तहत अहमदाबाद शहर सज-धज कर तैयार है। हवाई अड्डे से लेकर राज भवन तक होर्डिंग और बैनर लगे हैं। उनके जन्मदिन पर पूरे गुजरात में नर्मदा महोत्सव मनाया जा रहा है। क़रीब 5000 जगहों पर नर्मदा की आरती होगी। इसके लिये खास तौर पर केवड़िया में कार्यक्रम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पीएम के जन्मदिन पर देश भर में सेवा सप्ताह मना रही है इसके तहत देश भर में कई आयोजन होंगे।

