विश्वकर्मा पूजा।लालकुआं
रिपोर्टर- सचिन गुप्ता।
विश्वकर्मा पूजन दिवस के अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के परिसर में अखंड रामायण के बाद भव्य पूजन कीर्तन किया गया वहीं सभी औजारों की भी पूजा की गई इसके अलावा दुग्ध संघ के सभी प्लांटों में विधिवत पूजा अर्चना की गई वही इस अवसर पर नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि यहां हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर ही चल कर कोई भी कार्य संपन्न हो पाता है उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों एवं दुग्ध संघ के स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।

