ग्राम पंचायत जाख रावत में, कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

न्युज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। ग्राम पंचायत जाख रावत में, एक बार फिर कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान ग्राम प्रधान विनय रावत के मार्ग निर्देशन में घर घर जाकर चलाया गया, साथ ही साथ पूरे गांव व सार्वजनिक स्थानों को सैनिटॉयज किया गया, लोगों से डबल मास्क पहनने व लोगों से दूरी बनाने को कहा गया है। ग्राम पंचायत में यदि किसी को भी सर्दी, जुखाम या बुखार आता है तो तुरंत आशा को फोन करने को कहा गया है, साथ ही सभी को कोरोना टेस्ट करने को प्रेरित किया गया।

आज इस जागरूकता अभियान में नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष हीरा सिंह रावत, अन्य सदस्य कमलेश सिंह रावत, दीपांकर रावत, पंकज सिंह रावत, कुलदीप रावत, हरेंद्र सिंह रावत, आशा कार्यकर्ती श्रीमती मंजू रावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हंसा रावत व आंगनबाड़ी सहायक शांति रावत मौजूद रहे। सभी ने घर घर जाकर लोगों जागरूक किया तथा आशा कार्यक्रती ने ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेबल चेक किया।


