चंपा कोरंगा को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार।

न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:–
बागेश्वर ।राजकीय जूनियर हाईस्कूल देवलखेत की प्रधानाध्यापिका को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा देने और नई तकनीक के सहयोग से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
शिक्षिका चंपा कोरंगा की नियुक्ति 1989 में हुई थी। तब से उन्होंने कई दुर्गम स्कूलों में शिक्षण कार्य किया है। वर्तमान में वह राजूहा देवलखेत में प्रधानाध्यापिका पद पर तैनात है और शिक्षा के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। उन्होंने समुदाय के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए सामाजिक कार्यों, पर्यारण संरक्षण, जल संचय, पल्स पोलियो, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता अभियान में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विभिन्न नवाचारी कार्यक्रमों पर जोर दिया। बच्चों को पढ़ाने के लिए विभिन्न तकनीकों का सहारा लिया। जिससे उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करने में मदद मिली। शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य के चलते ही उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। उनकी उपलब्धि पर विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, शिव सिंह बिष्ट, एसएस ए विशेषज्ञ आकाश सारस्वत, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, बीईओ जीपी कुनियाल, ब्लॉक समन्वयक उमेश जोशी, जीवन दोसाद, नवीन मिश्रा, नीरज पंत, दिनेश नेगी, दलीप भाकुनी, विशन गिरी आदि ने खुशी जताई।

