LatestNewsछत्तीसगढ़

चिरिमिरी अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय रूप से संगत भवन गोदरीपारा में आयोजित किया गया ,

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरिया:-चिरिमिरी अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय रूप से संगत भवन गोदरीपारा में आयोजित किया गया ,उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री विजय कुमार एक्का , श्रीमान प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शास्त्री जी, कुमारी राधिका सैनी जी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बैकुंठपुर ,श्रीमती एकता अग्रवाल जी व्यवहार न्यायाधीश, चिरिमिरी, श्री आनंद बोरकर जी व्यवहार न्यायाधीश चिरिमिरी,श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी जी व्यवहार न्यायधीश बैकुंठपुर ,श्री सुरेश टोप्पो जी व्यवहार न्यायधीश बैकुंठपुर, कुमारी भावना नायर जी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरिया की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ नवगठित अधिवक्ता संघ चिरमिरी के अध्यक्ष शाहिद महमूद जी ने अपने उद्बोधन में न्यायपालिका के आए हुए अतिथियों का नवगठित संघ की ओर से स्वागत किया गया, अधिवक्ता संघ चिरिमिरी के उपाध्यक्ष वाचस्पति दुबे जी ने अपने उध्बोधन में बार एवं बेंच के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुए लंबित प्रकरणों के जल्द से जल्द निराकरण कर शीघ्र न्याय दिलाने हेतु माननीय न्यायाधीशों को सहयोग देने की बात कहीं जिससे सस्ता एवं सुलभ न्याय आम जनों को आसानी से हासिल हो सके साथ ही चिरिमिरी की वर्षों पुरानी लंबित एडीजे कोर्ट की मांग पर भी शीघ्रता से कार्य करने की बात कही ताकि लोगों को न्याय प्राप्ति हेतु दूर दूसरे शहरों की ओर ना जाना पड़े ,अधिवक्ता संघ चिरमिरी के सचिव पतिराज सिंह ने आए हुए न्यायाधीशगणों का स्वागत करते हुए उन्हें संघ द्वारा सदैव सहयोग करने की बात कही गई ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्री विजय कुमार एक्का जी द्वारा नवगठित संघ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ववल भविष्य की कामना की गई साथ ही संघ को हरसंभव मदद की बात कही गई।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह ने भी अपना उध्बोधन दिया,नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों में दिलीप गुप्ता कोषाध्यक्ष,लीलावती मुंगरी महिला उपाध्यक्ष, नेत्र बिंदु ओझा सह सचिव, उमेश पनगरहा सांस्कृतिक एवं कीड़ा सचिव, रवि शंकर रवि ग्रन्थालय सचिव सहित कार्यकारिणी सदस्य ने शपथ ग्रहण किया ।कार्यक्रम मेंक्षेत्र के अधिवक्तागण एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही ,मंच संचालन अधिवक्ता श्री अनिमेष सिंह और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता सुकुमार चटर्जी द्वारा किया गया।

Share This News