चौथी बार भी भाजपा की बनेगी सरकार, यूपी के योगी हमारा राजतिलक करने आए हैं- सीएम डॉ. रमन सिंह
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
राजनांदगांव:- नगर निगम मैदान में आयोजित भाजपा के नामांकन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 2003 में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सरकार बनाई थी। 2018 में भी भाजपा की चौथी बार सरकार बनेगी। 2001 से 2003 तक कांग्रेस की सरकार थी। तब 5 क्विंटल धान भी पानी में डुबो-डुबोकर खरीदा जाता था। किसान को आज हम जीरो फीसदी ब्याज पर किसानों को कर्जा दिया जा रहा है। भाजपा ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। आयुष्मान योजना के तहत आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक ईलाज की सुविधा मिली है। 2003 में छत्तीसगढ़ को गरीब राज्य कहा जाता है। आज छत्तीसगढ़ विकसित राज्य मिला है।
राजनांदगांव ने मेरी पहचान बनाई। यहां से मैं विधायक चुना गया और जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना। राजनांदगांव में सभी 6 सीटों में जीत चाहिए। आज उत्तरप्रदेश से योगी आदित्यनाथ हमारे प्रत्याशियों के माथे पर राजतिलक करने आए हैं।

