छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट
छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट मुकेश भारती के साथ:-
✔ जांजगीर चांपा हत्या के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.
✔ रायपुर चाट वाड़ा कर महिला से लूट का प्रयास सीसी कैमरे में घटना कैद.
✔ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे. चुनाव प्रचार अभियान का किया आगाज. भाजपा सरकार पर साधा निशाना. चुनाव में प्रत्याशियों की पैराशूट लैंडिंग नहीं होने की बात दोहराई. कांग्रेस की सरकार बनी तो दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करने की भी बात कही.
✔ भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आलावा केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित फिल्म स्टार शामिल.
✔ करतला वन परिक्षेत्र के ग्राम घोटमार, चांपा, करतला तथा सुईआरा में हाथियों ने मचाया भारी उत्पात. तीन दर्जन से अधिक किसानों की फसल रौंदी. क्षेत्र में 37 हाथियों का दल कर रहा विचरण.
✔ कटघोरा: ग्राम छुरी में तालाब में डूबने से बालक की मौत.
✔ कटघोरा: तहसीलभांठा में सूने मकान से नगदी व जेवरात की चोरी.
✔ कुसमुंडा: प्रेम नगर में संचालित बालाजी हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 5 हजार नगदी की चोरी.
✔ करतला: कोटमेर बस स्टैंड पर बस से उतरते समय गिरकर महिला घायल. अस्पताल दाखिल.
✔ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 के निर्दलीय पार्षद जगदीश कंवर सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के समक्ष भाजपा में हुए शामिल.
✔ मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत सुभाष ब्लॉक कालोनी के किराना दुकान में चोरी करने वाले दो बाल चोर पकड़ाए. 5000 नगद व जेवरात बरामद.
✔ रजगामार चौकी और कुसमुंडा क्षेत्र में जुआ खेल रहे पांच जुआरी पकड़ाए.
✔ कुसमुंडा: विकास नगर से मोटरसायकल पार. जुर्म दर्ज.
✔ उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी से किशोरी लापता.
✔ दो वाहनों से यातायात पुलिस ने उतरवाई ब्लैक फिल्म.
✔ पसान, उरगा व कोतवाली क्षेत्र में हुई मारपीट के मामलों में अपराध दर्ज.
✔ शासकीय ई व्ही स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं करतला कॉलेज में विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत मतदान दलों के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण.चुनाव प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी सहित मतदान दलों की भूमिका महत्वपूर्ण होने की बात कही.
✔ अंकुर स्पेशल स्कूल के बच्चों ने रेल कर्मियों का किया सम्मान.

