काग्रेस से बगावत निर्दलीय:- हेम पंत ने आज नामांकन किया
न्यूज होम लाइव कार्यालयः-
बेरीनाग काग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रवल दावेदार हेम पंत को काग्रेस से टिकट न मिल पाने के बाद उन्होने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे सोमबार को गाजे बाजे के साथ शहर मे जलूस के साथ तहसील पहुचकर नामांकन कराया

इस मौके पर उनके साथ हजारो की संख्या मे लोग सामिल रहे। हेम पंत ने काग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडने का मन बनाया और सोमबार को निर्दलीय नामांकन कराया।फिलहाल आज अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप मे निर्दलीय हेम पंत , एवं निर्दलीय दूसरा उम्मीदवार गोपाल दत्त पंत ने नामांकन कराया ।
वही सभाषद पद के लिये डीएल शाह ने अपना नामांकन किया।

