छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के ऑन लाईन पंजीयन की तिथी बढ़कर 24 मार्च हुई
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निर्देश पर कोरबा जिला क्रिकेट संघ द्वारा सभी आयु वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मार्च रखा गया था। जिसे छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 मार्च 2019 कर दिया गया है ।ऑनलाइन पंजीयन हेतु सी.एस.सी.एस से अधिकृत पंजीकरण कर्ता श्री मनोज बेहरा द्वारा किया जाएगा। पंजीयन हेतु महामाया साइबर मेन चौक बाकी मोगरा में संपर्क करें। जो भी खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीयन नही कराते है ,वे खिलाड़ी बोर्ड की किसी भी प्रतियोगिताओं में शामिल नही हो पाएंगे। यह जानकारी कोरबा जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री बी बी साहू द्वारा प्रदान की जा रही है।

