Uncategorized

भाजपा का आरोप, चुनाव में शराब बहाने की तैयारी में थी कांग्रेस

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-

रायपुर .प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार पर शराब कारोबार के जरिए धन जमा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सिंह सवन्नी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भारी मात्रा में शराब जब्ती यह बताता है कि शराब के कारोबार के जरिए प्रदेश कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव में जमकर शराब बहाने की पूरी तैयारी कर रही थी। भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि भाजपा ने इसका विरोध करते हुए चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। राज्य सरकार और आबकारी विभाग पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शराब के जरिए धन की उगाही और चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी में थी, लेकिन भाजपा द्वारा कड़ा प्रतिवाद किए जाने के बाद निर्वाचन आयोग ने इस मामले में सख्त रवैया अपनाया है। इसके बाद मजबूरी में आबकारी विभाग ने शराब जब्ती अभियान शुरू की है। सवन्नी ने निर्वाचन आयोग से अपील की है कि आबकारी विभाग पर सतर्क नजर रखी जाए.

Share This News