LatestNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं अलंकरण समारोह 23 जुलाई को

 

न्यूज लाइव व्यूरो:–

रायपुर। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का एक दिवसीय प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं गणेश शंकर विद्यार्थी अलंकरण समारोह ( तृतीय वर्ष) 23 जुलाई 2018 को निरंजन धर्मशाला वीआईपी रोड रायपुर में आयोजित किया गया है। इस वर्ष गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता अलंकरण हरिभूमि के पत्रकार जे एम तांडी ( भिलाई) को प्रदान करते हुए 11000 रुपये की पुरस्कार राशि, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जावेगा। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों से 51 पत्रकार एवं समाजसेवा, शिक्षा, राजनीति, लोकसेवा, उद्योग इत्यादि विभिन्न क्षेत्र की कई विभूतियों का भी सम्मान किया जावेगा। उक्त जानकारी देते हुए सीजेयू के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने बताया कि कार्यक्रम उद्घाटन सत्र प्रातः 12 बजे में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, मंत्रीगण अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन सत्र दोपहर 3 बजे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, वरिष्ठ पत्रकारगण पत्रकारिता विषय पर कार्यशाला में व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में 500 से अधिक पत्रकार साथी उपस्थित रहेंगे।

Share This News