LatestNewsछत्तीसगढ़

जानिए आखिर क्यों और किस पुलिस अधिकारी ने बालको शीतल चंद्रा आत्महत्या मामले में की है जांच की मांग

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

छत्तीसगढ़/कोरबा: अपनी कार्यकुशलता को लेकर अक्सर चर्चा में रहे बाल्को थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पर इन दिनों उन्हीं के महकमे के एक अधिकारी ने लिखित शिकायत कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है . मामला दरअसल यह है कि पांच महीने पहले विधानसभा चुनाव के मतदान की सुबह अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले बालको मण्डल के भाजपा नेता शीतल चंद्रा की खुदखुशी मामले पर बालको थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक आरपी राठौर ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि शीतल के साथ ही उनके परिवार को भी न्याय मिलना चाहिए साथ ही उन दोषियों को भी सजा मिलनी चाहिए जिनकी प्रताड़ना से तंग आकर शीतल ने मौत को गले लगाया.

आईएनएन24 से हुई चर्चा में एएसआई श्री राठौर ने कहा है कि इस मामले में अब भी जांच अधूरी है. शीतल ने किन वजहों से यह कदम उठाया था यह साफ नही हो सका है. उन्होंने किसी का नाम तो नही लिया लेकिन यह जरूर कहा कि शीतल की मौत के पीछे की वजह आज भी जांच के अभाव में सामने नही आ सकी है. जिले के आला अधिकारियों को चाहिए कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करें. पुलिस शीतल के सभी परिजनों का बयान कलमबद्ध करे और दूसरे लोगो से भी पूछताछ कर इस मामले का खुलासा करे.

एएसआई के इस मांग से एक बार फिर पुलिस की जांच पर कई सवाल खड़े हो रहे रहे है जबकि शीतल की मौत के पीछे घरेलू कलह को वजह माना जा रहा था. शीतल ने मतदान की सुबह अपने बालकोनगर के आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. बालको मंडल के भाजपा नेता के खुदखुशी की असल और स्पष्ट वजह आज भी सामने नही आ सकी है. जाहिर है एएसआई के नए दावे पुलिस के लिए एक नई चुनौती की तरह होगी. बहरहाल जिला पुलिस इस जांच की मांग को स्वीकारती है या नही आगे तय होगा.

इस पूरे मामले में दिलचस्प बात यह है कि जांच की मांग करने वाले अधिकारी कोई और नही बल्कि बालकोनगर थाने के वही एएसआई है जिन्होंने अपने थाना प्रभारी पीके सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है. उन्होंने टीआई के खिलाफ सीईओ, जिला कलेक्टर और एसपी से भी शिकायत की है. राजेन्द्र प्रसाद राठौर ने शीतल चंद्रा मामले के अलावा कई दूसरे मामलो के जांच के तरीके पर बेहद गंभीर सवाल खड़े किए है. उन्होंने टीआई प्रमोद कुमार पर सीधे-सीधे मातहत अधिकारी-कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. तो अब सवाल खड़ा होता है कि क्या एएसआई राठौर खुदखुशी मामले पर जांच की बात कहकर अपने ही अधिकारी को कटघरे में खड़ा कर रहे है?
बाहर हाल प्रमोद कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत प्राप्त होने के पश्चात उन पर जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं किंतु उन्हें प्रभार से हटाया नहीं गया और जांच भी उसी थाने से संबंधित है और थाना प्रभारी इस वक्त प्रमोद कुमार सिंह ही कायम है इस पर जांच पर कोई असर भी पड़ सकता है, बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि जांच कितनी निष्पक्ष और सही तरीके से हो पाती है?

Share This News