FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की तहसीलवार समीक्षा बैठक ली….

उत्तराखण्ड

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़ सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा राजस्व कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर उपजिलाधिरियों,तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों द्वारा नियमित रूप से अपने अपने /क्षेत्रान्तर्गत राजस्व कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा न करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण न करने,छापेमारी की नियमित कार्यवाही न करने पर नाराजगी ब्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह अपने क्षेत्रान्तर्गत एक गांव का भ्रमण कर चौपाल लगाकर भूमि पैमायसी,खाता खतौनी का सत्यापन, निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों का निस्तारण के साथ ही गांव में स्थापित ए एन एम केन्द्र ,सस्ता गल्ला दुकान,विद्यालय, का निरीक्षण करने के अतिरिक्त उस क्षेत्र में स्थित खनन पट्टों का भी सत्यापन करेंगे। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में अवैध शराब, खनन,परिवहन की रोकथाम हेतु भी अभियान चलाकर संयुक्त निरीक्षण करेंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में सस्ता गल्ला खाद्यान्न का वितरण उपभोक्ताओं को समय पर प्राप्त हो इस हेतु प्रत्येक मांह खाद्यान्न गोदाम का सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार समय समय पर अपने क्षेत्रान्तर्गत,सस्ता गल्ला दुकानों, स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्रों, शराब की दुकानों, यात्री वाहनों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून ब्यवस्था बनाए रखने के साथ ही किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन भंडारण पर रोक लगाए जाने हेतु नियमित छापेमारी की कार्यवाही की जाय।उन्होंने कहा कि अवैध खनन के साथ ही अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के साथ ही अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री पर त्वरित कार्यवाही की जाय। सभी अधिकारी क्षेत्र का समय समय पर भ्रमण करें।ओवर लोडेड वाहनों पर रोकथाम हेतु संयुक्त छापेमारी कार्यवाही कर ऐसे वाहनों को सीज किया जाय। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कोविड-19 के अंतर्गत तहसील स्तर पर कोरोना संक्रमण हेतु की जा रही विभिन्न ब्यवस्थाओं के अतिरिक्त संचालित कोरंटीन केन्द्रों की ब्यवस्थाओं की तहसीलवार समीक्षा करते हुए वर्तमान तक इन ब्यवस्थाओं में जितनी भी धनराशि ब्यय हुई है उसका भुगतान 18 जून तक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिलों के भुगतान से पूर्व किए गए कार्यों का सत्यापन के साथ ही डॉक्युमेंटशन व फोटोग्राफ अवश्य रखे जाय। भुगतान की कार्यवाही नियमानुसार की जाय। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में विभिन्न ब्यवस्थाओं में जो भी धनराशि ब्यय की जा रही है उसके बिलों का सही रखरखाव रखने के साथ ही तत्काल बिलों जा भुगतान किया जाय।इसके अतिरिक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल,उप जिलाधिकारी ए के शुक्ला,भगत सिंह फोनिया प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी हिमांशु कफलटीया समेत सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News