FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपद में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उनसे संबंधित की गयी कार्यवाही आदि की विभागवार समीक्षा की

बागेश्वर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपद में संचालित की जा रही केन्द्र पोषित, राज्य पोषित, जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उनसे संबंधित की गयी कार्यवाही आदि की विभागवार समीक्षा की।

न्‍यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी

केन्द्र पोषित, राज्य पोषित एवं जिला योजना में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि ऐसे विभाग जिनके द्वारा अभी तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यय नहीं किया गया है वे जल्द से जल्द अपने लक्ष्य के अनुरूप मितव्ययता एवं गुणवत्तापरक रूप में व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि प्रत्येक विभाग नियमानुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवार्इ कपकोट को अपने लक्ष्य के अनुरूप एक तिहार्इ ही कार्य कियें जाने पर मध्यकालीन प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उन्हें भविष्य में अपने कार्य में सुधार लाने के कठोर निर्देश दियें गयें साथ ही यह भी निर्देश दियें कि वे साप्ताहिक रूप से वन विभाग के साथ बैठते हए विभिन्न लंबित प्रकरणों में शीघ्रता लाना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि पीएमजीएसवार्इ लंबे समय से लंबित एम0पी0वी0 धनराशि के संबंध में सचिव महोदय को पत्राचार करें। जिलाधिकारी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए चिकित्सा, पीएमजीएसवार्इ एवं ,खाद्य आपूर्ति विभाग को ए श्रेणी प्राप्त करने के निर्देश दियें, साथ ही अन्य विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत निर्धारित मानको के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रत्यके दशा में ए श्रेणी प्राप्त करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागों द्वारा कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय जिसमें किसी प्रकार की कोर्इ लापरवाही न बरती जाय। उन्होने विद्युत, लघु सिंचार्इ, लघुडाल, वन विभाग एवं स्वास्थ उरेडा, पेयजल, सड़क आदि विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तत्काल नियमानुसार व्यय करते हुए आंवटित धनरशि के संबंध में उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता एवं मितव्ययता को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के फील्ड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें तथा कार्यालयध्यक्ष प्रतिदिन अपने निर्माण आदि कार्यों की प्रगति आख्या अनिवार्य रूप से ले। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि सभी विभाग यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त धनराशि का व्यय निर्धारित मद में वित्तीय नियमावली के अनुरूप ही किया जाय, जिसमें कोर्इ लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि विभाग यह भी सुनिश्चित करें कि वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु निर्मित योजनाओं में नियमित समायावधि में भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाय, ताकि विभाग आवंटित लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में प्राप्त कर सके। बैठक के दौरान अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के अन्तर्गत किये गये व्यय एवं उनसे संबंधित अवशेष बजट एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं आदि के बारे में जिलाधिकारी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी बी0एस0 शाही, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, अधि0अभि0 पीएमजीएसवार्इ अनिल कुमार, विद्युत भाष्करानंद पांडे, जल संस्थान एम0के0टम्टा, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, डॉ0एन0एस0टोलिया, पीओ उरेडा रॉकी कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला बागेश्वर।

Share This News