FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandचमोली

चमोली पुलिस ने ग्रामीणों के मध्य जाकर आयोजित की गई जनजागरूकता चौपाल लगाकर दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां

 चमोली पुलिस ने ग्रामीणों के मध्य जाकर आयोजित की गई जनजागरूकता चौपाल लगाकर दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां

 न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

चमोली पुलिस अधीक्षक चमोली  यशवंत सिंह चौहान  के निर्देशन में को  पुलिस द्वारा ग्राम- पपड़ियाणा, ग्राम-बड़ा गाँव, लामबगड़ गोविंदघाट,ग्राम- बंगथल, ग्राम-ग्वालदम आदि गाँवों में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों को कोरोना संक्रमण से बचने हेतु सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने संबंधी नियमों की जानकारी दी गयी,साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ/कन्या भ्रूण हत्या/ सोशल मीडिया फ्रॉड/एटीएम फ्रॉड/ साईबर अपराध/ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित जानकारी एवं सुझाव/नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से दूर रहने /घरेलू हिंसा/यातायात नियमों का पालन/ महिला एवं बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध,मानव तस्करी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा उपस्थित सभी ग्रामवासियों को जागरूकता पम्पलेट एवं मास्क वितरित किये गए।
पुलिस चौपाल में उक्त सभी गांवों के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया सभी के द्वारा कोरोना नियमों के तहत सामाजिक दूरी का पालन किया गया ।

Share This News