FEATUREDLatestNewsउत्तराखंडपिथौरागढ

जिला योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में विभिन्न विभागों को प्राप्त धनराशि के सापेक्ष किए जा रहे कार्यों की जिलाधिकारी ने समीक्षा की।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

   पिथौरागढ। विकास भवन सभागार में जिला योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में विभिन्न विभागों को प्राप्त धनराशि के सापेक्ष किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिकाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने जिन विभागों द्वारा वर्तमान तक 50 फीसदी से कम धनराशि ब्यय की गई है उन विभागों के अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि सम्बंधित विभाग 31 दिसम्बर 2019 तक लक्ष्य के सापेक्ष 75 प्रतिशत की धनराशि प्रत्येक दशा में ब्यय करना सुनिश्चित करें। 
     50प्रतिशत कम धनराशि ब्यय करने वाले विभागों में समाज कल्याण, लोक निर्माण, कृषि,युवा कल्याण,मत्स्य,पशुपालन, खादी ग्रामोद्योग, सिंचाई,खेल विभाग,सेवायोजन व उद्यान विभाग सामिल हैं । इन विभागों की जिलाधिकारी द्वारा विभागवार प्रस्तावित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई।लोक निर्माण विभाग की समीक्षा ईए दौरान अस्कोट खण्ड द्वारा जिला योजनांतर्गत प्राप्त 80 लाख के सापेक्ष 13.58 लाख,डीडीहाट खण्ड द्वारा 90.28 लाख में से 17 लाख,बेरीनाग खण्ड द्वारा 1 करोड़ 31 लाख 61 में से 34 लाख तथा प्रांतीय खण्ड पिथौरागढ़ द्वारा 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार में से 45 लाख रुपये ब्यय किए गए हैं। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के चारों खण्डों से आए अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि वर्तमान में शीतकाल में सड़कों में डामरीकरण के अतिरिक्त अन्य जो भी कार्य किए जा सकते हैं उन कार्यों को समय से पूर्ण करते हुए फरवरी मांह के उपरांत अनुकूल मौसम होने पर जिन सड़कों में डामरीकरण का कार्य किया जाना है वह यथासमय किया जाय। उन्होंने समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड पिथौरागढ़ द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की संतोषजनक प्रगति न होने पर तीन अधिकारियों की टीम गठित कर जिला योजनांतर्गत खण्ड द्वारा किए गए सभी कार्यों की दो सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
  समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जिला योजनांतर्गत 4 लाख 50 हजार के सापेक्ष शून्य धनराशि ब्यय होने पर जो विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कैम्प लगाए जाने थे,उक्त सम्बन्ध में विभाग को अगले सप्ताह से ही सभी विकास खण्डों में कैम्प लगाने के निर्देश दिए।कृषि विभाग द्वारा एक करोड़ 8 लाख के सापेक्ष मात्र 28 लाख ही ब्यय किए जाने पर विभाग को ग्रामीण स्तर पर कैम्प लगाकर कृषकों को विभाग की योजनाओं का लाभ देते हुए शत प्रतिशत धनराशि ब्यय करने के निर्देश दिए गए।युवा कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभाग को निर्देश दिए कि 

पीआरडी स्वयं सेवकों, ब्लाक कमांडरों,महिला संगणकों को मानदेय का भुगतान मासिक किया जाय,ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाय।उन्होंने ग्रामीण स्तर पर खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन भी करने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिए।शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला योजनांतर्गत निर्माणाधीन कुल 46 कार्यो की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग तथा जिला पंचायत को सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में जल संस्थान एवं पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान सभी निर्माण कार्य यथासमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।उरेडा की समीक्षा के दौरान जिले में विभिन्न चिकित्सालयों, छात्रावासों में स्थापित कुल 6 सोलर पावर प्लांट को इसी मांह स्थापित करने के निर्देश परियोजना अधिकारी उरेडा को दिए गए।चिकित्सा विभाग को भी निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं तथा चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने हेतु जो भी सामग्री क्रय की जानी है,उक्त सभी मदों में शत प्रतिशत धनराशि ब्यय की जाय। साथ ही जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का उचित लाभ प्रदान किया जाय।उन्होंने सभी कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए,उन्होंने मार्च से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर शत प्रतिशत धनराशि ब्यय करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत धनराशि ब्यय करने हेतु सभी विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर लक्ष्य की प्राप्ति करें।विभाग की जो भी समस्या है,उसे लिखित रूप में अवगत कराएं ताकि जिला या शासन स्तर से उन समस्याओं का समाधान किया जा सके।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जमील अहमद ने अवगत कराया कि वित्तिय वर्ष 2019-20 में जनपद पिथौरागढ़ में जिला योजनांतर्गत 43 करोड़ 43 लाख प्रस्तावित परिब्यय के सापेक्ष शासन स्तर से शत प्रतिशत धनराशि अवमुक्त की गई है जिसे विभागों को उपलब्ध कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागों द्वारा नवम्बर मांह तक कुल 24 करोड़ 84 लाख 74 हजार 57.21 प्रतिशत धनराशि ब्यय कर ली गई है।
राज्य योजनांतर्गत 370 करोड़ 26 लाख 61 हजार अनुमोदित परिब्यय के सापेक्ष शासन से अवमुक्त 204 करोड़ 80 लाख 72 हजार रुपये में से विभागों द्वारा 116 करोड़ 46 लाख 30 हजार 56.86 प्रतिशत की धनराशि ब्यय कर ली गई है।इसी प्रकार केन्द्रीय योजनांतर्गत 287 करोड़ 57 लाख प्रस्तावित परिब्यय के सापेक्ष अवमुक्त 137 करोड़ 74 लाख 49 हजार की धनराशि में से माह नवंबर तक 99 करोड़ 62 लाख 20 हजार 72.32 प्रतिशत धनराशी ब्यय कर ली गई है। बाह्य सहायतित योजनांतर्गत 18 करोड़ 82 लाख 35 हजार प्रस्तावित धनराशि के सापेक्ष माह नवंबर तक 16 करोड़ 32 लाख 28 हजार 86.72 प्रतिशत धनराशि विभागों द्वारा ब्यय कर ली गई है। बैठक में अवगत कराया कि चारों योजनांतर्गत जिले में कुल 63.55 प्रतिशत धनराशि ब्यय कर ली गई है।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डॉ विनय कुमार भार्गव,परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी पंत,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्या सागर कापड़ी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उषा गुंज्याल समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News