LatestNewsछत्तीसगढ़

ज्योत्सना महंत ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी व टीएस बाबा को दिया धन्यवाद

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरबा कांग्रेस कार्यालय में ज्योत्सना चरणदास महंत ने सोनिया गांधी राहुल गांधी व टीएस बाबा को कहां धन्यवाद लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने में इनकी अहम भूमिका। वही श्रीमती महंत ने कहा कि डॉ चरणदास महंत के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। ज्योत्सना महंत मोदी लहर न 2014 में था न इस बार होगा यदि होता तो महज 4 हजार से भाजपा प्रत्यासी नही जीतते। अजीत जोगी के कोरबा लोकसभा से मैदान में उतरने की बात पर ज्योत्सना महंत ने कहा कि “यह उनका व्यक्तिगत विचार है इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहती हूं । राहुल गांधी के घोषणा पत्र में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को ₹72 हजार प्रति वर्ष में दिए जाने को कहा इस योजना का निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को मिलेगा लाभ कांग्रेस जो कहती है वह करती है इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ में कर्ज माफी बिजली बिल हाफ।।।। कोरबा की जनता पर विश्वास है कोरबा की जनता ने हमेशा आशीर्वाद दिया है इस बार भी मुझे आशीर्वाद देकर लोकसभा भेजेगी कोरबा की जनता.”
राजनीति के इस महाकुंभ में विजयी चाहे जो कोई भी हो देखने वाली बात यह होगी कि जनता किसे अपना सिरमौर चुनती है.

Share This News