LatestNewsछत्तीसगढ़

लोकसभा से ज्योतिनंद दुबे को टिकट मिलते ही विरोध

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-

कोरबा:- विधानसभा चुनाव में भाजपा के करारी हार के बाद हारे प्रत्याशियों व पार्टी नेताओं का दर्द तो वैसे आए दिन झलक रहा है।और हार की वजह संगठन के भितरघात व क्रियाकलाप को बता रहे है।लेकिन अब आसन्न लोकसभा चुनाव में भी यही प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है।जहाँ कोरबा लोकसभा के प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी में ही विरोध के स्वर खुलकर सामने आने लगे है।जिले में लोकसभा टिकट के दावेदार नेताओं ने प्रत्याशी चयन को लेकर नाराजगी जाहिर की है।तथा उनका कहना है कि पार्टी ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की फिर उपेक्षा की है।और पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को कोई पूछने वाला नहीं है।उनका कहना है कि पार्टी विखंडर की ओर है।इसी कड़ी में कटघोरा के पूर्व भाजपा विधायक एवं संसदीय सचिव रहे लखन लाल देवांगन ने भी ज्योति नंद दुबे को टिकट दिए जाने का खुलकर दमदार विरोध किया है।इस बात की जानकारी उनके द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय को भी दी जाने की बात कही जा रही है।भले ही इसके बदले उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए।

ज्ञात हो कि वर्ष 2013 विधानसभा चुनावों में भरपूर मतो से विजयी होने के पश्चात श्री देवांगन को 2018 के चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा।इसके लिए उनके द्वारा ज्योतिनंद दुबे को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।उनका मानना है की बीते विधानसभा चुनाव में ज्योतिनंद दुबे ने उन्हें हराने का काम किया था,और उनके पास इस बात के सबूत भी है।उन्होंने बताया की उनके पास वीडियो फुटेज भी है,जिससे यह साबित होता है की ज्योतिनंद दुबे ने उनके साथ भितरघात किया था।जिले में प्रत्याशी चयन को लेकर जिस तरह विरोध के सुर मुखर हुए है।उससे ज्योतिनंद दुबे की कश्ती में अनेक छेद नजर आने लगे है।देखना है कि आसन्न लोकसभा चुनाव में कोरबा प्रत्याशी श्री दुबे की नैया पार होती है या नही .

Share This News