टीपी नगर चौकी क्षेत्र के करायल चतुर सिंह में आज 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हुई हत्या।
बेटे ने की माँ की हत्या

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता – हल्द्वानी
हल्दवानी। टीपी नगर चौकी क्षेत्र के करायल चतुर सिंह में आज 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला के छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया की वृद्ध महिला के परिवार में उसके पति के अलावा दो बेटी और दो बेटे हैं सभी आपस में तनाव में रहते थे और एक दूसरे से किसी की खास बातचीत नहीं होती थी और सभी अपने कमरों में अलग-अलग रहा करते थे, आरोपी छोटे बेटे को उसकी मां अक्सर ताने मारा करती थी जिस पर वह काफी नाराज रहता था, कल देर रात उसने अपनी मां को सोता देखा और मौका पाकर घर की रसोई में पड़े चाकू से मां की गला रेत कर हत्या कर दी और हत्या में शामिल हथियार और खून से लथपथ कपड़ों को छुपा दिया वहीं पुलिस ने परिवार के सभी लोगों से अलग-अलग तरह से पूछताछ की जिसमें छोटे बेटे राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

