FEATUREDGeneralLatestNewsppउत्तर प्रदेशराज्य

शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान हर नारी का अधिकार

शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान हर नारी का अधिकार

संत कबीर नगर  नवनीत मिश्र ।

संत कबीर नगरबाबू पुरुषोत्तम दास राधारमण दास महाविद्यालय (झरना टोला) गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “नारी सशक्तीकरण सुरक्षा एवं अधिकार” विषयक एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ०प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (खलीलाबाद) संत कबीर नगर रहे।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ०प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान हर नारी का अधिकार है। बेटियों और महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदली है, लेकिन अभी और बदलाव की जरूरत है। जब घर में बेटियों को सम्मान मिलेगा तभी समाज में उनकी स्थिति बदलेगी। इस बदलाव में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अहम भूमिका निभा सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० विकास रंजन मणि त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए समाज की सोच में बदलाव जरूरी है। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वे अपना लक्ष्य हासिल कर सकती हैं।
इस अवसर पर आयोजित व्याख्यान प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
विचार गोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापक/प्राध्यापिकाएं का समर्पण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाएं व अन्य जन उपस्थित रहे।

Share This News