GeneralNewsबिहार

डुमरियाघाट पुलिस ने कार से ले जा रहे विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया।

 

केसरिया/डुमरियाघाट।  न्यूज लाइव संवाददाता (दीपू कुमार गिरि)

गोपालगंज से पिपराकोठी जाने वाली लेन में नेशनल हाइवे 28 पर डुमरिया पुल के समीप शनिवार को पुलिस ने कार के डिकी व सीट में छुपा कर ले जा रहे भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तारी किया है। गिरफ्तार तस्करी मधुबनी जिला के अरेर थाना अंतर्गत अरेर गांव के भारत यादव व अरेर विष्णुपुर गांव के रामराज यादव है व उक्त थाने के बुधली गांव का रामनरायन यादव है। व सुबोध यादव हैं जो इसी जिले के बिस्फी थाना के इटहर गांव का रहने वाला है।

थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि
जब्त शराब 750 एमएल का 342 बोतल है। सभी विदेशी शराब रॉयल स्टैग कंपनी का हरियाणा निर्मित है।
पुलिस डुमरियाघाट पूल के समीप वाहन जांच कर रही थी । तभी गोपालगंज के तरफ से तेज गति से आरही एक कार जिसका रजि नo. एचआर 55 भी 1594 को पुलिस ने रोक कर जांच किया तो भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया।
वही करोबारियों को मेडिकल जांच के बाद मोतिहारी जेल भेज दिया जाएगा। कार्रवाई में थानाध्यक्ष के साथ सअनि हरेंद्र यादव व पुलिस बल सामिल थे।

Share This News