तहसील के ग्राम पंचायत थर्प, हडियात, नाघर, बडेत,विलात,वह रीठा रैतोली क्षेत्र कंटेन्मेन्ट जोन बनाया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। तहसील के ग्राम पंचायत थर्प, हडियात, नाघर, बडेत,विलात,वह रीठा रैतोली क्षेत्र में कोविड संक्रमित पाए जाने पर बृहस्पतिवार उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने इन तोक ग्राम पंचायतों को कंटेन्मेन्ट जोन के निदेशक दे दिए हैं साथ कंटेनमेंट जोन की व्यवस्थाओं को लेकर सहायक खाद्यान्न निरीक्षक, खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पुलिस थाना अध्यक्ष सहित राजस्व पुलिस खितौली,कालासिला को जिम्मेदारी दे दी गई है।



