berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

डा. कोहली ने किया कोविड सेन्टर का निरीक्षण।

डा. कोहली ने किया कोविड सेन्टर का निरीक्षण

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-

बेरीनाग। कोविड केयर सेंटर पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी का आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डा. नीरज कोहली ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल स्टाफ और पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी के  प्रबंधक और अन्य स्टाफ को कोविड 19 से बचाव हेतु आयुर्वेदिक दवाओं के प्रयोग और प्रोटोकल के बारे में विस्तृत जानकारी दी । इस
अवसर पर लोगों को आयुष विभाग द्वारा कोरोना से बचाव हेतु आयुष रक्षा किट का निशुल्क वितरण किया गया । डा. कोहली ने बताया कि कोविड केअर सेंटर में वर्तमान में रह रहे सभी रोगियों को भी प्रतिदिन आयुष काढ़ा और संश्मनी वटी और अश्वगंधा वटी, को भी
आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के तहत दवा दी जा रही है, साथ ही उनको इन्ही दवाओं के साथ एलोपैथी दवाएं भी लेते रहने की सलाह दी जा रही है। इस मौके पर डा0 प्रमोद भैसोड़ा,फार्मासिस्ट संजय  पंत,स्टाफ नर्स अंजना सिंह,और पर्यटक आवास गृह के प्रबन्धक
दीपक पंत, भीम सिंह ,पपनै आदि मौजूद थे ।

Share This News