दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने डेरी सभागार में आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
रिपोर्टर सचिन गुप्ता लालकुआं
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने डेरी सभागार में आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन की अध्यक्षा रेखा बिष्ट द्वारा नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के खिलाफ गैर जिम्मेदार बयान दिया गया है जिसकी वह और पूरा दुग्ध संघ परिवार कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि रेखा बिष्ट ने नैनीताल दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। जो पूरी तरह से निराधार है, उन्होंने कहा कि सारे काम नियम कानून के दायरे में रहकर ही किए जा रहे हैं ऐसे में डेयरी फेडरेशन की अध्यक्षा का बयान गैर जिम्मेदाराना व हास्यप्रद है उन्होंने रेखा बिष्ट पर कटाक्ष करते हुए कहा किए हुए खुद अपनी फेडरेशन में एक भी बैठक नहीं कर पाई है और दुग्ध संघ पर निशाना साध रही हैं। उनकी इस वजह से दुग्ध संघ से जुड़े 29 हजार लोगों पर गलत प्रभाव पड़ा है ऐसे में दुग्ध पदार्थों की बिक्री पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है और इस को ध्यान में रखते हुए दुग्ध संघ द्वारा उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन को दी जाने वाली 9 लाख रुपए प्रतिमाह रॉयल्टी आगामी माह में प्रबंध कमेटी की बैठक बुलाकर बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ के खिलाफ किसी का भी गैर जिम्मेदाराना बयान हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह इस मामले में जल्द ही दुग्ध विकास मंत्री और क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर दुग्ध संघ के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करेंगे।

