देहरादून। कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के शराब की दुकानों पर प्रशासन के आदेशों का कोई असर नही लिए पहल करते हुए जिला प्रशासन ने साप्ताहिक बाजार बंदी

न्यूज होम लाइव नेटवर्क …
देहरादून। कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए पहल करते हुए जिला प्रशासन ने साप्ताहिक बाजार बंदी के आदेश के पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए हैं। काफी हद तक इन आदेशों का पालन हो भी रहा है। लेकिन राजधानी में शराब की दुकानों पर प्रशासन के आदेशों का कोई असर नही है। ऐसा लगता है कि शराब को आवश्यक सेवाओं में रखा गया है जिसके चलते दुकाने खुली हैं।
आज देहरादून में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान व मॉल बंद रहे। वहीं, शराब के ठेके खुले रहे। सवाल भी उठे कि शराब के ठेके आवश्यक सेवाओं में कब से आ गए। इन ठेकों पर न तो पुलिस की नजर पड़ी और न ही प्रशासनिक अधिकारियों की। ठेके के कर्मचारी सुबह से ही शराब के शटर खोलकर दुकानों में डटे हुए हैं। हालांकि आज सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा है। ऐसे में शराब की दुकानों पर भी सैल्समैन ही नजर आए।
वहीं साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार में आज सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। शहर के आढ़त बाजार, दर्शनी गेट, पलटन बाजार, झंडा बाजार,रामलीला बाजार, राजा मार्केट, सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक, राजपुर रोड, चकराता रोड, पटेलनगर, प्रेमनगर के बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए रविवार साप्ताहिक बंदी का दिन है। ऐसे में आज साप्ताहिक बंदी अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दुकानें और शापिंग मॉल नहीं खुले। डेयरी और सब्जियों की दुकान भी 10 बजे बाद बंद होने लगीं। हालांकि, इस बीच कुछ जगह शराब की दुकानें और चिकन शॉप खुली नजर आई।
इन दुकानों को खोले रखने के हैं निर्देश
साप्ताहिक बन्दी के दिवसों में अति आवश्यक सेवाओं यथा फल-सब्जी, दूध, पैट्रोल पम्प, गैस सर्विसेज तथा दवाईयों की दुकानों को ही खुला रखने की छूट है। आदेशों का उल्लंघन की स्थिति में महामारी अधिनियम तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम में वर्णित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शराब की दुकानें खुली होने पर लोग यही सवाल कर रहे हैं कि क्या ये भी आवश्यक सेवाओं में शामिल हैं।
शादी समारोह को छूट, अनुमति जरूरी
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्रान्तर्गत निर्धारित साप्ताहिक बन्दी के संबंध में कहा है कि पूर्व में निर्धारित विवाह समारोह और पूर्व में ली गई अनुमति के आधार पर ऐसे समारोह को साप्ताहिक बंदी में छूट मिलेगी। इसके अतिरिक्त होम डिलिविरी के माध्यम से क्रय-विक्रय की जाने वाली सामग्री-सामान को घर तक पहुंचाने की साप्ताहिक बन्दी के अन्तर्गत छूट रहेगी।

