धारचूला से देहरादून जा रही सोमो गोल्ड दुर्घटनाग्रस्त 9 लोग बाल बाल बचे।
न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग से 10 किलोमीटर दूर उडियारी बैंड के पास धरचूला से देहरादून को जा रही टाटा सोमो गोल्ड UK04 TA 6422 सन्तुलन बिगडने से रोड से बाहर पलट गयी। रोड के किनारे पेड होने से बडा हादसा होने से बच गया। उडियारी निवासी बट्टू कुमार ने घटना देख कर 108, पुलिस को सुचना दी,108 वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। घटना स्थल पर मौके पर एसआई धीरज टम्टा पहुँचें उन्होने उन्होने धायलो की जानकारी ली।उन्होने बताया गाड़ी में चालक समित 9 सवारी थे, जिस में पॉच महिला, चार पुरुष हैं, चालक घटना करीब 8 बजें की बताया गया,घायलों को 108 एम्बुलेंस से समुदायक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया, घायल में सारदा देवी उम्र 45 पत्नी मदन सिंह धारचूला से 25 किलोमीटर दूर खेती गॉव की हैं देहरादून जा रहे थे, घायल करन सिंह उम्र 57 पुत्र जय सिंह निवासी बलवा कोट धारचुला श्रीनगर जा रहे थे, मीरा देवी, उम्र 47, दीना धारियाल उम्र 61, नन्दा देवी उम्र 55 घायल रहे डॉ0 सन्दीप कुमार ने बताया जय सिंह के पेट में तीन टाके सर में हलकी चोट हैं। शारदा देवी का बाये हाथ फैक्चर हुआ है जिसमे प्लास्टर किया गया। वही और घायलो में हल्की फुलकी चोटे है। घायलों को उपचार के बाद देहरादून को रवाना हो गये हैं।

