नम आंखों से आदा कि गई अलविदा की नमाज

केसरिया । न्यूज लाइव संवाददाता दीपू कुमार गिरि:-
ईद की दस्तक बाजारों में हो गई है। अब गुरुवार को 29 वें रोजे के साथ ही चांद देखने का सिलसिला शुरू होगा। लेकिन बाखैर कल चांद नहीं दिखाई दिया। इस वजह से ईद ऊल फित्र का नमाज शुक्रवार को चांद के दिदार के बाद शनिवार को मनाई जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए केसरिया जमा मस्जिद के इमाम मौलाना अनिसुर्रहमान ने बताया कि ईद-उल-फित्र की नमाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। 30 वीं रमजान शुक्रवार को चांद देखा जायेगा। अगर चांद की तस्दीक होती है, तो ईदगाह में शनिवार को सुबह नौ बजे ईद उल फित्र की नमाज अदा की जाएगी। मौलाना कारी अब्दुल गणी के एमामत में अदा की जायेगी।वहीं उन्होंने बताया कि सउदी अरबिया में ईद अल-फ़ितर 15 जून को मना ली गई है। जबकि केसरिया सहित पूरे मुल्क में आज रमजानूल मुबारक के महीने में आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा कि नमाज अदा की गई। यहां बतादें कि केसरिया में मौलाना अनिसुर्रहमान के एमामत में अलविदा जुमा कि नमाज अदा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान के आखिरी जुमा की नमाज निहायत हर्षोल्लास के साथ अदा की गई और रोजेदारों ने नम आंखों से अकीदत के इस पावन महीना को अलविदा कहा। उन्होंने कहा कि अपने साथ खैरो बरकत और रहमत लेकर आने वाले इस महीने के एक-एक पल का सम्मान जिस तरीके से रोजगारों ने किया है और खुद को तमाम बुराइयों से दूर रखा है उन सबका दायित्व बनता है कि रमजान के बाद भी खुद को तमाम बुराइयों से बचाए रखने का हर संभव प्रयास करने की अपील की और हर इंसान के साथ प्यार मोहब्बत अकीदत शराफत से पेश आने पर बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ईद उल फित्र की नमाज अमन और शांति के माहौल में प्रेम सद्भाव के साथ आपसी सौहार्द बनाकर अदा करें ,और ईद उल फितर की नमाज अदा करने से पूर्व सदक-ए-फित्र अदा करने की मोमीनों से गुजारिस की। और अपनी खुशी में अपने परिवार के साथ साथ अपने पडोसियों को भी शामिल करें। ये ईद उल फत्र सबसे अहम पैगाम है। इस मौके पर अलविदा जुमा कि नमाज अदा करने वालों में हाफिज मेराज बरैलवी, कौमी एकता फ्रंट के अध्यक्ष सह जदयू नेता वशील अहमद खान,अमजद अली खान उर्फ गूड्डू खान, शमीम खां,मो0 असरफ, खुर्शिद आलम, मो0 रहीमूद्दीन, सहित हजारों कि संख्या में लोग शामिल होकर अलविदा जुमा कि नमाज अदा की।

