नया आदेश जारी ..21 मई को दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी राशन-किराने की दुकानें।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून।कोरोना कर्फ्यू के दौरान 21 मई को किराने-राशन की दुकानें अब दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। शासन ने इसके लिए संशोधित आदेश जारी कर दिया है।
प्रदेश में 25 मई की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान राशन- किराने के सामान की दुकानें खुलने के लिए 21 मई दिन तय किया गया है। 17 मई को जारी आदेश में दुकान खुलने का समय सुबह 7 से 10 बजे तक था। मगर बुधवार को शासन ने इसके लिए संशोधित आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आदेश जारी कर अब 21 मई को राशन-किराने की दुकान खुलने का समय बढ़ा कर अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। इसके बाद अब 21 मई को दोपहर 12 बजे तक दुकान खुली रहेंगी।

