GeneralLatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगरराज्य

नानकमत्ता विधानसभा के सुनखरी गाँव में आम आदमी पार्टी द्वारा ऑक्सिजन जांच केंद्र लगाया गया।

नानकमत्ता विधानसभा के सुनखरी गाँव में आम आदमी पार्टी द्वारा ऑक्सिजन जांच केंद्र लगाया गया।

स्थान सितारगंज

रिपोर्टर दीपक भारद्वाज

सितारगंज। हर गाँव कोरोना मुक्त अभियान के तहत नानकमत्ता विधानसभा के सुनखरी गाँव में आम आदमी पार्टी द्वारा ऑक्सिजन जांच केंद्र लगाया गया।पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता जसविंदर सिंह व लखविंदर सिंह के सहयोग से सुनखरी नगला मुख्य मार्ग के किनारे इस कैम्प को लगाया गया। कैम्प में दर्ज़नों पुरुष व महिलाओं ने अपना टेम्प्रेचर व ऑक्सिजन लेबल चेक करवाया। सभी ग्रामीण स्वस्थ निकले।
कार्यक्रम में उपस्थित आम आदमी पार्टी के जिला महामंत्री बिशन दत्त जोशी ने बताया कि नानकमत्ता विधानसभा में कई स्थानों पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरदार नाजर सिंह ने बताया के कर्नल अजय कोडियाल जी के आने के बाद से भारी संख्या में पूर्व सैनिक पार्टी से जुड़ रहे हैं और आम आदमी पार्टी आगामी चुनावों में भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
इस कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा कर्नल कोडियाल  की टीम के कमल जोशी व मोहन सि नेगी भी उपस्थित रहे।

 

Share This News