FEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhandउधमसिंह नगर

नाव पलटने से जीजा साली की मौत।


 नाव पलटने से जीजा साली की मौत।

 सितारगंज से  दीपक भारद्वाज की रिपोर्टः-

सितारगंज क्षेत्र के मैनाझुन्डी गाँव मे तालाब में डूबने से जीजा साली की मौत हो गई। गोताखोर ने दोनों के शव बाहर निकाले बही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को कब्जे में ले लिया। तहसीलदार और लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मैनाझुँडी निवासी 26 वर्षीय जगदीश पुत्र प्रेम राज अपनी 22 वर्षीय साली अंजलि पुत्री रामप्रसाद निवासी सितारगंज बाईपास कॉलोनी के साथ रविवार को गांव के नजदीक बने तालाब में सिंघाड़ा बीनने के लिए नाव से गए थे। अचानक नाव पानी में पलट गई जगदीश और अंजलि पानी में डूब गए काफी देर तक दोनों के वापस नहीं आने पर जगदीश के पिता प्रेमराज तलाव के पास पहुंचे उन्होंने तलाव किनारे जगदीश के कपड़े देख दोनों के पानी में डूबने की आशंका व्यक्त की। इसके बाद गोताखोर राहुल ने दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। सूचना पर पहुंचे सरकड़ा चौकी इंचार्ज हरविंदर कुमार ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। तहसीलदार परमेश्वरी प्रसाद ने घटना की जानकारी ली।

 

Share This News