FEATUREDLatestNewspputtarakhandनैनीताल

देश की सेवा कर लौटने पर किया स्वागत। देश सेवा से जुड़ा है मटेला का परिवार।

देश की सेवा कर लौटने पर किया स्वागत। देश सेवा से जुड़ा है मटेला का परिवार।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क के लिए जाहिद हवीवी की रिपोर्ट:-

कालाढूंगी। देश की सेवा करके सेवानिवृत्त होकर अपने घर लौटने पर महेंद्र सिंह गिनती का उनके अपने घर तो स्वागत हुआ ही उनकी कालाढूंगी स्थित ससुराल में भी जोरदार स्वागत किया गया। आर्मी सिग्नल में सेवा देने के बाद घर लौटने वाले महेंद्र सिंह गिनती की ससुराल भी वीर चक्र विजेता नैन सिंह के घर है। और यह घर कालाढूंगी मुख्य बाजार वार्ड नम्बर 06 में है। वीर चक्र विजेता नैन सिंह की पत्नी शांति देवी मटेला जो महेंद्र सिंह गिनती की सास हैं। यह ऐसा परिवार है जो देश सेवा से जुड़ा हुआ है जिस घर में वीर चक्र विजेता हैं तो एक पुत्र भोपाल सिंह कर्नल से सेवानिवृत्त हुए हैं। एक पुत्र वीरेंद्र मटेला जो आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में पीटीआई हैं। एक पुत्र राजेंद्र सिंह मटेला कारीबारी हैं। अब उनको जवाई भी मिले तो वह भी देश सेवा कर सेवानिवृत्त होकर रविवार को घर लौटे हैं। जिनका उनकी ससुराल में परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर और दही शक्कर खिलाकर स्वागत किया। वहीं घर के छोटे-छोटे बच्चों ने भी फूल के हार गले में डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने भी अपने बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। तथा अपने घर पहुंचने पर पिता स्व राम सिंह व माता मनोरमा को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों में सुधा, राजेंद्र मटेला, अंजली कौटिल्या, सुनीता मटेला, रितिका, सुधांशु, मृत्युंजय, ध्रुव, संस्कृति, रमेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Share This News