FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडराज्यहरिद्वार

नेत्रकुम्भ 2021 हेतु केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन 16 फरवरी को होगा ऋषिकुल हरिद्वार में।

नेत्रकुम्भ 2021 हेतु केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन 16 फरवरी को होगा ऋषिकुल हरिद्वार में

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

हरिद्वार।  अनंत प्रकाश मेहरा प्रांत प्रचार प्रमुख सक्षम उत्तराखंड ने बताया कुम्भ 2021 हरिद्वार में सक्षम द्वारा सात केन्द्रों पर नेत्रकुम्भ का आयोजन किया गया है, जिसके लिये कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय हरिद्वार में नेत्रकुम्भ के केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वत जनों द्वारा पूजा-अर्चना एवं हवन से प्रारम्भ किया जा रहा है।
नेत्र कुम्भ के इस केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह माननीय  दिनेश सेमवाल , हिमालयन योगी स्वामी वीरेंद्रा नन्द  महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा एवं पूर्व निदेशक स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड व सक्षम उत्तराखंड के संरक्षक डॉ ललित मोहन उप्रेती के सानिध्य में उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील जोशी  द्वारा किया जायेगा।
सक्षम के प्रांत सचिव ललित पंत  ने आह्वान किया कि नेत्र कुंभ हरिद्वार 2021 के केंद्रीय कार्यालय के उदघाटन में सक्षम द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों, सम्मानित चिकित्सकों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न सेवाभावी संगठनों के स्वयंसेवको को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यालय उदघाटन का समय प्रातः 9 बजकर 30 मिनट निर्धारित किया है।

Share This News