FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandराज्यहरिद्वार

नेत्रकुम्भ 2021 हेतु केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन बसंत पंचमी के अवसर पर ऋषिकुल हरिद्वार में संपन्न।

 

नेत्रकुम्भ 2021 हेतु केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन बसंत पंचमी के अवसर पर ऋषिकुल हरिद्वार में संपन्न।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

हरिद्वार.  नेत्रकुम्भ के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के विद्वत् जनों तथा यजमान सक्षम अस्थि दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख  विपिन धीमान एवं उनकी धर्मपत्नी  गीता धीमान तथा यजमान  शांति प्रसाद सेमवाल (अध्यक्ष, सक्षम ऋषिकेश) एवं उनकी धर्मपत्नी  राजेश्वरी सेमवाल(महिला प्रमुख, सक्षम ऋषिकेष) की उपस्थिति में पूजा-अर्चना एवं हवन कर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह माननीय  दिनेश सेमवाल , हिमालयन योगी स्वामी वीरेंद्रानन्द  महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा एवं पूर्व निदेशक स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड व सक्षम उत्तराखंड के संरक्षक डॉ ललित मोहन उप्रेती  के सानिध्य में उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील जोशी  द्वारा किया गया।
स्वामी वीरेंद्रानंद  ने नेत्र कुंभ को श्रद्धालु जनों एवं संत जनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया एवं समस्त भारतवर्ष से आने वाले आगंतुकों श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा नेत्र कुंभ का लाभ लेने के लिए आह्वान किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यवाह  दिनेश सेमवाल  ने समस्त श्रद्धालु जनों को नेत्र कुंभ केन्द्रीय कार्यालय उद्घाटन के शुभ अवसर पर बधाई दी एवं नेत्र कुंभ को इस महाकुंभ में विशेष महत्व देने पर प्रकाश डाला।
ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनील जोशी  ने इस मौके पर कहा केंद्रीय कार्यालय से नेत्र कुंभ की समस्त गतिविधियांँ संचालित होंगी एवं शीघ्र ही समस्त डॉक्टरों की पूरी गतिविधियां संचालित की जायेंगी।
सक्षम के प्रांत सचिव ललित पंत जी ने समस्त कार्यक्रम की अगुवाई की।
कार्यक्रम में सक्षम के पश्चिमी क्षेत्र संगठन मंत्री  चंद्रशेखर , प्रांत सह-सचिव कपिल रतूड़ी,सक्षम जिला अध्यक्ष हरिद्वार जँग दीश लाल पाहवा ,नीलम सडाना ,सीमा चौहान , नेहा मलिक जी,उधम सिंह नगर से सक्षम के युवा प्रमुख कमल पंत, शिव राम कृष्ण ऑप्टोमेट्रिस्ट हैदराबाद,ऋषि कुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के कुलसचिव  सुरेश चौबे,डॉ सुमन मिश्रा,डॉ संजय गुप्ता,डॉअजय गुप्ता, डॉ अनूप कुमार गयक्कड, डॉ अनिल वर्मा ,शम्भूलाल पुरोहित सेवा भारती प्रान्त कार्यालय प्रमुख, रविभूषण जोशी नगर अध्यक्ष सेवा भारती, मनीष राणा,कंचन कश्यप जिला उपाध्यक्ष नैनीताल,दिनेश चंद्र सकलानी नगर मंत्री सेवाभारती,सीमा जोशी, संजय सिंह,डॉ सुशील चन्द्र चोकीयाल,
डॉ अरुण कश्यप, कामनी सडाना, प्रमोद शर्मा,आयुष एसोसिएशन के अध्यक्ष-महेंद्र आहूजा,राजेश शर्मा,आर्य समाज के जगदीश विरवानी आदि उपस्थित रहे।

Share This News