FEATUREDLatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

पंचायती राज्य को लेकर ज्ञापन।


स्थान-सितारगंज ऊधमसिंहनगर।
रिपोर्टर- दीपक भारद्वाज

सितारगंज ब्लॉक में पहुँचकर पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता नारायणपाल ने अपने दर्जनो कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ बीडीओ सितारगंज हरीश चंद्र जोशी को सौपा ज्ञापन। जिसमे पंचायती राज्य की स्थापना के बाद ग्राम प्रधानों व बीडीसी के सदस्यों द्वारा अपने-2 ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों के जरिये लोगो के सामने हो विकास कार्य जाए किये।राजीव गांधी के सपने पंचायती राज्य को किया जाए साकार।

सितारगंज ब्लॉक में पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता नारायणपाल के नेतृत्व में दर्जनों काग्रेसी कार्यकर्ताओ ने बीडीओ सितारगंज हरीश चंद्र जोशी को ज्ञापन सौप कर कहा है कि राजीव गांधी के सपने को साकार करते हुए पंचायती राज्य की स्थापना तो कर दी गयी है। पर आज तक कई जगह खुली बैठकों में ब्लॉक के अधिकारी व ग्रामसभा की जनता को बिना बुलाये ही ग्राम विकास अधिकारी विकास कार्यो के प्रस्ताव बना लेते है। हमने मांग की है कि ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों के द्वारा खुली बैठकें करके विकास कार्यो की जनता को जानकारी देनी चाहिए।जिससे पारदर्शिता बनी रहे। नए बने ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यो को कार्य करने को लेकर
सीखना होगा जिससे कि ग्राम विकास अधिकारी अपनी मनमानी न कर सके।ओर पंचायती राज्य को मजबूत करे। इसी को लेकर हमारे द्वारा ज्ञापन दिया गया है।
वही बीडीओ सितारगंज हरीश चंद्र जोशी का कहना था कि जो कांग्रेसियो द्वारा हमे ज्ञापन पंचायती राज्य में हर ग्राम पंचायत में खुली बैठकों के जरिये जनता के सामने विकास कार्य करके पंचायती राज्य को मजबूत करने को लेकर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौपा गया है।

Share This News