FEATUREDLatestNewsउत्तराखंडपिथौरागढ

पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए चंडाक मोष्टमानो क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में प्रस्ताव तैयार

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु लगातार प्रयास जारी हैं।जहां एक ओर चंडाक मोष्टमानो क्षेत्र को मुख्यमंत्री थर्टीन डिस्ट्रिक्ट थर्टीन डेस्टिनेशन के तहत चयन कर पर्यटन के क्षेत्र में विभिन्न कार्य कराए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।वहीं क्षेत्र में विभिन्न ट्रैकिंग मार्गों को भी विकसित किया जा रहा है।इसी क्रम में विगत मांह अप्रैल 2019 में मुख्य विकास अधिकारी वन्दना द्वारा नगर के निकट सुप्रसिद्ध कपलेश्वर गुफा मंदिर से कोशल्या मन्दिर व गोम्फा मंदिर क्षेत्र तक ट्रैकिंग मार्ग बनाए जाने हेतु पैदल भ्रमण कर क्षेत्र में एक ट्रैकिंग मार्ग विकसित किए जाने हेतु पर्यटन विभाग को निर्देश गए थे।जिसके परिणामस्वरूप मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दो किश्तों में कुल 12 लाख रुपये की धनराशि का प्राविधान जिला योजनांतर्गत कर ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से कपलेश्वर मंदिर से कोशल्या मंदिर तक ट्रैकिंग मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त क्षेत्र प्राकृतिक रूप से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एल एम पाण्डेय द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे ट्रैकिंग मार्ग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद में पर्यटन कीअपार सम्भावनाऐं हैं जिले में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु आवश्यक सुविधाओं को बढ़ाए जाने के साथ ही ट्रैकिंग मार्गो को भी विकसित करना आवश्यकीय है,इस क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस ट्रैकिंग मार्ग के निर्माण से पर्यटक,ऐंचोली से दाड़ीमखोला,कपलेश्वर गुफा के दर्शन कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए कौशल्या मंदिर,गोम्फा मंदिर के दर्शन करने के साथ ही यहॉ से हिमालय की पर्वत मालाओं का भी दीदार कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि इससे लगे तीनों गांवों दाड़िमखोला, टकोरा व टकाडी में होम स्टे खोले जाने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित कर योजना का लाभ प्रदान कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु कार्य करैं।
ट्रैकिंग मार्ग निर्माण के दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग एल एम पाण्डे, सहायक अभियंता बी एस बोहरा आदि मौजूद रहे।

Share This News