FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कल रहेंगे जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव दौरे पर


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर —  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 19 दिसंबर को जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल पूर्वान्ह 11ः00 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर पर रवाना होंगे। और 11ः45 बजे जगदलपुर में आम सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 02ः35 बजे धमतरी आकर वहां जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे शाम 04ः50 बजे राजनांदगांव पहुंचकर रोड शो और सभा में शामिल होंगे।

Share This News