berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पांच विद्यार्थियों का सीएम छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन।

 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: जीआईसी कांडे-किरौली के पांच विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन हुआ है। इस सफलता पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

​चयनित छात्र:

​कक्षा 6: प्रवीण कुमार

​कक्षा 9: ललित रावत, अवनी, शीतल कार्की और रिया कार्की

​कार्यक्रम एवं सम्मान:

विद्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर अन्य छात्रों से चयनित विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने की अपील की गई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों को आगामी गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

​विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजन राम, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश राम, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य कमलेश पंत, राजकीय शिक्षक संघ के संरक्षक भूपेंद्र भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन मेहता, राजेश पंत, ललित मोहन, भोपाल राम, दिनेश मेहरा, सुंदर सिंह, बलबीर कार्की, केशव कोहली, मीना बोरा, रीता चन्याल, गिरीश चंद्र, त्रिलोचन पंत, प्रकाश जोशी, सुनील कुमार, अंजना जोशी, पूजा राणा सहित अन्य शिक्षकों व अभिभावकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This News