पावन पर्व पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी
न्यूज होम लाइव संवाददाता सचिन गुप्ता
नैनीताल/हल्द्वानी 07 अक्टूबर 2019 – सत्य एवं संवेदना की विजय के प्रतीक दशहरा (विजया दशमी) के पावन पर्व पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री बंसल ने कहा है कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पूरे विश्व में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है तथा मर्यादा पुरूषोत्तम राम की लीलाओं का मंचन कर भगवान राम द्वारा जनमानस के लिए किए गए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में भगवान राम के आदर्श सम्पूर्ण विश्व में सर्वमान्य एवं सर्वग्राही है।
श्री बंसल ने कहा कि शारदीय नवरात्रों में आदि शक्ति की पूजा भी पूरी श्रद्धा के साथ की जाती है। देवी के नो रूप हमे यह संदेश देते हैं कि हम बटियों के संरक्षण, विकास तथा उनकी शिक्षा की दिशा में बिना किसी भेदभाव के कार्य करें तथा बच्चियों व महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए सदा तत्पर रहें।
दशहरा पर्व पर एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सीडीओ विनीत कुमार, एडीएम कैलाश टोलिया, एसएस जंगपांगी तथा डीडीओ रमा गोस्वामी ने भी जनपद वासियों को शुभकामनाए दी हैं।

