पिंडारी, सुन्दरढूंगा एवं कफनी ग्लेशियर सरमूल में अतिवृष्टि के कारण फसे पर्यटक…..

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:-
बागेश्वर पिंडारी, सुन्दरढूंगा एवं कफनी ग्लेशियर सरमूल में अतिवृष्टि के कारण पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर पड़ने वाले गांव द्वाली में 18 पर्यटक, 06 विदेशी, 10 ग्राम वासी सहित 34 व्यक्ति फंसे होने तथा कफनी ग्लेशियर ट्रेक में 20 ग्राम वासी एवं सुन्दरढूंगा ग्लेशियर ट्रेक में कुल 6 पर्यटक जिसमें (04 हताहत व 02 गुमशुदा) होने की सूचना प्राप्त हुर्इ है, जिनके राहत एवं बचाव कार्य के लिये जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में टीमें गठित कर तहसील कपकोट से रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कल शाम को सूचना मिली थी कि दुवाली में जो केएमबीएन का गेस्ट हाउस है वहां पर 34 लोग फंसे हुए है जिसमें कुछ लोग विदेशी भी है, वहां पर मूल रूप से जो रूट है खाती से दुवाली में जो तीनपुल पड़ती है जो भारी वर्षा के कारण बहने के कारण वहां पर लोग फंस गए है उसके लिए टीम बनाकर पहले से ही भेज दिये गये है। अधि0अभि0 पीडब्लूडी एवं जो उनके कांटेक्टर है उनको भी निर्देश दिये है कि जो पुल वास आउट हो गया है उसकी एक वैकल्पिक व्यवस्था वहां पर करें जिससे सभी को सुरक्षित निकाला जा सके, इसके एसडीआरएफ की टीम बुलार्इ गयी है, एसडीआरएफ की टीम भी वहां पर पहुॅच गयी हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह सूचना भी मिली थी कि कुछ लोग जो सरमूल है वहां पर भी कुछ टूरिस्ट गए थे और वो भी मिसिंग हो गए थे, उसके बाद वहां पर भी एक टीम भेजी थी, टीम ने वहॉ जाकर कंफर्म कर दिया कि वह सभी सेफ़ है और उन्हें रेस्क्यू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह भी सूचना प्राप्त हुर्इ थी कि कफनी ग्लेशियर में लगभग 20 लोग गये थे, जो मिसिंग चल रहे है, उसके लिए चॉपर की भी व्यवस्था करवार्इ है। चॉपर वहां जाकर पूरा सर्च करेगा और जैसे ही कुछ जानकारी प्राप्त होती है तो वहॉ फूड पैकेट आदि भी उन्हें वितरण करेंगे, इसके अलावा टीम भी गठित कर दी है जो वहां पर जाकर रेस्क्यू का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सुन्दरढूंगा ग्लेशियर में भी सूचना प्राप्त हुर्इ थी कि लगभग 10 के आस-पास टूरिस्ट और गाइडस गए थे, उनमें से जो 04 लोग आए है उनके द्वारा यह अवगत कराया गया कि कुछ लोग मिसिंग भी है, उसके लिए आज सुबह 5:00 बजे ही एसडीआरएफ की टीम वहाँ पर भेज दी है, इसके अलावा रेवन्यू और पुलिस की टीम भी वहां पर गर्इ है तो वहां से हमें जब भी कंफर्मेशन मिलता है उसके अनुसार वहां पर रेस्क्यू का काम चलाया जाएगा।
कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कपकोट दुवाली अन्तर्गत 42 लोगों को पिंडर नदी से रेस्क्यू करते हुए खरकिया लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त लोग सुरक्षित है, जिन्हें खरकिया से लाने हेतु वाहन भेजे जा रहे है।

