FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

पिथौरागढ़।विकास प्राधिकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के युवाओं ने सिमलगैर बाजार में प्रदर्शन किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

पिथौरागढ़।विकास प्राधिकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के युवाओं ने सिमलगैर बाजार में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्राधिकरण को खत्म करने की बजाय रियायत के नाम पर लोगों को ठग रही है।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्य इमरान अली के नेतृत्व में शेयर बाजार में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि सरकार कभी रियायत के नाम पर कभी सेवा के अधिकार अधिनियम के नाम पर लोगों को झूठ बोलकर ठग रही है। कमेटी के सदस्य कैलाश कठा यत ने कहा कि जब तक विकास प्राधिकरण निरस्त नहीं होता है चैन से नहीं बैठेंगे उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण पहाड़ की जनता के साथ धोखा है भाजपा- कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को भ्रम में डाल रही है जब तक विकास प्राधिकरण को निरस्त नहीं किया जाता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे और पूरे जिले में चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में विक्रम राम, दीपक कुमार, धीरज जोशी, जितेंद्र, विनय भाटिया, अजय, दीपक, मुकेश मौजूद रहे।

Share This News