पिथौरागढ़ के दूरस्थ थाना मुनस्यारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरकोट में होम आइसोलेट हुए 05 परिवारों को राशन, दिया।
“मिशन हौसला”

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-
पिथौरागढ के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत दरकोट (मुनस्यारी) में 20 परिवारों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जिनमें से 04 परिवारों की स्थिति बेहद खराब है तथा उन्हें राशन व दैनिक जरुरत की वस्तुएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह के निर्देशन में “मिशन हौसला” को जनपद पिथौरागढ़ में सफल बनाते हुए, पुलिस कोविड कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला द्वारा मय टीम के स्वयं ग्राम पंचायत दरकोट में जाकर स्थिति का जायजा लिया गया

तथा होम आइसोलेट हुए परिवारों की जानकारी लेते हुए 05 जरुरतमंद परिवारों को राशन किट, सब्जी इत्यादि मुहैय्या कराई गई । ग्रामीणों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया ।

